नाहन में जरूरतमंद 50 परिवारों को बांटा महीने भर का राशन
Jul 4th, 2026 12:02 am
नाहन। नाहन के ऐतिहासिक गुरुद्वारा दशमेश अस्थान साहिब में दशमेश रोटी बैंक द्वारा करीब 50 जरूरतमंद परिवारों को नि:शुल्क महीने भर का राशन वितरित किया गया। दशमेश रोटी बैंक का यह सामाजिक कार्य पिछले आठ सालों से निरंतर जारी है।
मीडिया से बात करते हुए दशमेश रोटी बैंक के संस्थापक सरबजीत सिंह ने बताया कि दशमेश सेवा सोसायटी द्वारा गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी की कृपा से आठ साल पहले शुरू किए गए दशमेश रोटी बैंक के माध्यम से लगातार जरूरतमंद निर्धन लोगों को महीने भर का राशन वितरित करने का क्रम जारी है। उन्होंने बताया कि आज करीब 50 परिवारों को नि:शुल्क राशन जिसमें आटा, चावल, दाल, चीनी, नमक, रिफाइंड तेल आदि वितरित किया गया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

