नया Ace, जबरदस्त टकराव और चौंकाने वाला धोखा, ‘एलायंस’ में बदल गए सारे इक्वेशन
एक जीत, एक फैसला और एक ऐली (Ally) की किस्मत अधर में लटकी हुई। एपिसोड की शुरुआत किंग्स द्वारा अरमान को ‘टू बी डिलीटेड’ लिस्ट में डालने से हुई, लेकिन यह तो सिर्फ उस दिन की शुरुआत थी, जिसने पूरे हेडक्वार्टर की तस्वीर बदल दी। सर्वाइवल की रेस शुरू होने से पहले ही डॉली जावेद को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी थीं। अगू स्टेनली चिडोजी ने सवाल उठाया कि क्या डॉली सच में गेम खेल रही हैं या सिर्फ स्क्रीन टाइम के लिए खेल रही हैं। लेकिन हेडक्वार्टर के अंदर सबसे बड़ी लड़ाई कुछ और ही थी। एस (Ace) टाइटल के लिए अरसलान गोनी और मिनी माथुर आमने-सामने थे और लग रहा था कि बाजी किसी के भी पक्ष में जा सकती है। हालांकि, चैलेंज में अरसलान ने जीत हासिल की, लेकिन उन्हें मिला कोड आखिरकार मिनी तक पहुंच गया। इसके साथ ही मिनी ‘एस ऑफ थे वीक’ बन गईं और हफ्ते का सबसे बड़ा फैसला लेने की ताकत उनके हाथ में आ गई।
अब फैसला लेने की ताकत मिनी के हाथ में थी और हर ऐली (Ally) के पास उन्हें यह समझाने का एक मौका था कि उन्हें शो में क्यों बने रहना चाहिए। लेकिन डॉली जावेद की भावुक अपील देखते ही देखते हफ्ते की सबसे बड़ी भिड़ंत में बदल गई, जब उन्होंने कुशाल टंडन पर उनके खिलाफ गेम को प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
चुप रहने से इनकार करते हुए डॉली ने कहा, “आप कोई होते ही नहीं हैं मुझे निकालने वाले, एस (Ace) जो होगा और मुझे निकालेगा।”
इस पर कुशाल ने भी तुरंत जवाब दिया, “ये 5 बार मेरे तरफ इन्होंने बदतमीजी की है, मैंने एक बार भी इनको जवाब नहीं दिया, 1st डे, 2nd डे, 3rd डे, 4th डे।” खुद को ईमानदारी और वफादारी से गेम खेलने वाला बताते हुए उन्होंने कहा, “मैं इसी तरह खेल रहा हूं और इसी तरह खेलूंगा और इसी तरह जीतूंगा।”
जब डॉली ने कहा कि वह पूरे हफ्ते उनकी बातों के बावजूद चुप रहीं, तो कुशाल ने जवाब दिया, “मैंने तो आपसे बात ही नहीं करी, 4 बार आपने घर पर सबके सामने चिल्लाया, मैंने आपको शॉट बैक किया क्या?”
डॉली का जवाब भी उतना ही तीखा था। उन्होंने कहा कि जिस एक बार उन्होंने अपनी आवाज उठाई, उसी के बाद उन्हें “बैड कॉप” की तरह दिखाया जाने लगा। जब दोनों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था, तब सोहेल खान बीच में आए और माहौल शांत करने की कोशिश करते हुए डॉली से कहा, “मैं कुशाल के साथ काफी क्लोज आ गया हूं, डॉली, उससे पहले क्या हुआ होगा मुझे कोई जानकारी नहीं है (I have no idea), लेकिन हम सोते साथ में हैं, जागते साथ में हैं, हम वर्कआउट साथ में करते हैं, ट्रस्ट मी, उन्होंने आपके बारे में कुछ नहीं कहा….”
यह टकराव अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि मिनी के सामने हफ्ते का सबसे बड़ा फैसला आ गया। सब्बी सूरी की भावुक अपील में साफ दिखा कि यह गेम उनके लिए मानसिक रूप से कितना थका देने वाला बन चुका है। उन्होंने माना कि अब वह खुद को हेडक्वार्टर में आगे बने रहने के लिए मानसिक रूप से मजबूत नहीं महसूस कर रही हैं।
बात तब और बढ़ गई, जब सब्बी ने डॉली पर उनकी “करेक्टर असैसिनेशन” करने का आरोप लगाया। हालांकि, डॉली ने इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ गेम की बात की थी और कभी भी निजी सीमा पार नहीं की।
लेकिन इन भावुक अपीलों और तीखी बहस के बावजूद मिनी ने सब्बी का नाम ‘टू बी डिलीटेड’ लिस्ट में डालने का फैसला किया और एक ऐली (Ally) का सफर यहीं खत्म हो गया। हालांकि, हेडक्वार्टर के पास अभी एक आखिरी फैसला बाकी था।
बाकी फैसला अब ऐलीज (Allies) के हाथ में था और डॉली जावेद और वृद्धि पटवा बॉटम टू में पहुंच गईं। पूरा हेडक्वार्टर यह देखने का इंतजार कर रहा था कि आखिर किसकी वफादारी किसके साथ है। हर ऐली को एक वोट देना था, लेकिन रिव्वा किशन के वोट ने पूरा खेल बदल दिया। जिस डॉली के साथ वह अब तक खड़ी नजर आई थीं, उसी के बजाय उन्होंने वृद्धि को चुना और निर्णायक वोट देकर डॉली का सफर खत्म कर दिया।
भरोसे और गठजोड़ पर बने इस गेम में डॉली को किसी विरोधी ने नहीं, बल्कि उनके अपने ने बाहर का रास्ता दिखाया। इस विश्वासघात ने सिर्फ डॉली का सफर खत्म नहीं किया, बल्कि हंटर्स को भी तोड़कर रख दिया और यह साबित कर दिया कि एलायंस हेडक्वार्टर में सबसे बड़ा झटका हमेशा दूसरी तरफ से नहीं मिलता, कभी-कभी वह उन्हीं लोगों से मिलता है, जिन पर आप सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं।
एक एस (Ace)। दो एलिमिनेशन। और एक ऐसा गठजोड़, जो अब शायद पहले जैसा कभी नहीं रहेगा। अगर हेडक्वार्टर में भरोसा सबसे बड़ी कीमत बन गया है, तो सवाल यह है कि आपके साथ सच में कौन खेल रहा है और कौन पहले ही आपके खिलाफ खेल शुरू कर चुका है?
कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किया जा रहा ‘एलायंस’ एक ऐसा गेम है, जहां रातों-रात वफादारियां बदल जाती हैं और समीकरण बिना किसी चेतावनी के पलट जाते हैं। डॉली और सब्बी के बाहर होने के बाद हेडक्वार्टर में ताकत का संतुलन पूरी तरह बदल गया है। कभी चार सदस्यों वाला हंटर्स ग्रुप अब सिर्फ रिव्वा किशन और वृद्धि पटवा तक सिमट गया है। नीति टेलर, रूही दोसानी, पायल गेमिंग और अरमान खेरा किंग्स टीम में हैं। वहीं, कुशाल टंडन, सोहेल खान, डेलबार आर्या और डेजी शाह वॉरियर्स का हिस्सा हैं। दूसरी तरफ जैद दरबार, मिनी माथुर, निखिल चिनापा और अगू स्टेनली चिडोजी लीजेंड्स टीम में हैं, जबकि मिनी माथुर इस हफ्ते की ‘एस ऑफ थे वीक’ की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
‘एलायंस’ के नए एपिसोड्स हर दिन दोपहर 12 बजे सिर्फ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहे हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

