कृषि विभाग की उलझन…गाडिय़ों से अनलोड नहीं किया जा रहा 300 क्विंटल गेहूं का बीज
सोलन जिला के अंतर्गत नालागढ़ ग्रेडिंग सेंटर से बिलासपुर कृषि विभाग रखने से कर रहा इनकार, विभाग की लड़ाई ने बढ़ाई किसानों की टेंशन
कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
सोलन जिला के अंतर्गत नालागढ़ ग्रेडिंग सेंटर से बिलासपुर पहुंचे गेंहू के बीज को लेकर विवाद हो गया है। इस विवाद के चलते किसानों को नुकसान झेलना पड़ सकता है। कृषि विभाग का यह आपसी विवाद किसानों पर भारी पड़ सकता है। जिसके चलते इस विवाद को सुलझाने को लेकर उचित कदम उठाने चाहिए। अन्यथा यह विवाद सुलझने के बजाय उलझता ही नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार कृषि विभाग बिलासपुर को ग्रेडिंग सेंटर नालागढ़ से 360 किवंटल गेंहू का बीज भेजा गया। दो गाडिय़ों के माध्यम से यह बीज बिलासुपर पहुंचा। लेकिन यहां पर बीज की गाडिय़ां पहुंचने के बाद इन गाडिय़ों को अनलोड करने के लिए किसी ने भी अपनी दिलचस्पी नहीं दिखाई। बताया जा रहा है कि कृषि विभाग की आपसी खींचतान के चलते एक ओर जहां बीज लेकर यहां पहुंचे चालकों को समस्या झेलनी पड़ रही है।बता दें कि कृषि विभाग बिलासपुर द्वारा करीब साढ़े 18 सौ किवंटल गेंहू का बीज नालागढ़, साढ़े सात सौ किवंटल ऊना से मंगवाया गया है और यह बीज बिलासपुर पहुंचा है। इसके अलावा करीब साढ़े सात सौ किवंटल बीज किसानों द्वारा तैयार किया गया है, जिसे विभाग ने खरीदा है। छह हजार किवलंट गेंहू के बीज की डिमांड रहती है।
हमने सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही भेजा है
दूसरी ओर नालागढ़ के कृषि विभाग के अधिकारियों की मानें तो नालागढ़ से जो गाडिय़ां बिलासपुर पहुंची हैं, उन्हें इन्हें शिमला से लोकेट हुई है। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही बीज बिलासपुर भेजा गया था। शिमला के लोकेशन होने के बाद भी कृषि विभाग बिलासपुर की ओर से लोकेशन अपने स्तर पर ही चेंज कर ली। बाकादा कृषि विभाग के अधिकारियों ने स्वयं जाकर इस बीज को लेकर निरीक्षण भी किया है। लेकिन इसके बावजूद भी इन बीज की गाडिय़ों को अनलोड नहीं किया जा रहा है।
बिना सूचना के ही गेंहू का बीज नालागढ़ से बिलासपुर भेजा गया है। साथ ही बिलासपुर में कृषि विभाग के पास इस बीज को स्टोर करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। लेकिन फिर भी इस मसले को लेकर उचित कदम उठाए जा हैं, ताकि इस समस्या का समाधान हो सके।
कुलभूषण धीमान, कृषि विभाग बिलासपुर उप निदेशक
दो दिन से खड़ी हैं गाडिय़ां, चालक भी परेशान
नालागढ़ से बिलासपुर में गेंहू का बीज लेकर पहुंचे दोनों गाडिय़ों के चालक भी बेहद परेशान हैं। इन लोगों को मजबूरी में यहां पर रहना पड़ रहा है। यहां पर इन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खाने पीने को लेकर समस्या झेलनी पड़ रही है। चालकों ने अधिकारियों से आग्रह किया है कि उनकी इस समस्या का समाधान किया जाए। जब तक गाडिय़ां अनलोड नहीं होती हैं, तब तक उन्हें रहने के लिए सुविधा प्रदान की जाए।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

