अनुराधा वर्मा फिर बनीं इन्नरव्हील ऊना उमंग क्लब की अध्यक्ष
क्लब में नई नियुक्तियां, कई पदों पर महिलाओं को सौंपी महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारियां
नगर संवाददाता – ऊना
इन्नरव्हील ऊना उमंग क्लब 2026-27 की कमान एक बार फिर से अनुराधा वर्मा को दी गई है। इसके अलावा दीपिका सांची बस्सी को सचिव, वाइस-प्रेसिडेंट डाक्टर मीनाक्षी नाथ, सुकैली जसवाल को कोषाध्यक्ष आईएसओ श्रुति जुनेजा, एडिटर साधना चड्ढा, क्लब सीसी डाक्टर अनुपमा शर्मा को नियुक्त किया गया है। इस मौके पर प्रो. शशि कंवर, डाक्टर एकता सूद, वीनू कंवल, रेणुका चौधरी, कमलेश वर्मा, सोनिया शर्मा, प्रोफेसर रोजी धीमान, पूनम ठाकुर, सुनिशा शर्मा, शिवानी साहनी, सुषमा लठ, परमिंदर कौर, जसलीन कौर, प्रियंका मदान, सोनू दुबे, मीनू अरोड़ा, संध्या धीमान, आरती राणा, ज्योति रायजादा, गगन बराड़ मौजूद थी।
अनुराधा वर्मा ने खोला सेवा का पिटारा
क्लब की नवनियुक्त अध्यक्ष अनुराधा वर्मा ने कहा कि क्लब द्वारा इस वर्ष स्वास्थ्य के क्षेत्र में मैडिकल कैंप लगाने और गांव में जाकर सरकारी स्कूलों में जरूरतमंद बच्चों को सहयोग, गरीब कन्याओं की शादी को सहयोग दिया जाएगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

