सेना के जवानों ने निकाली मलबे में दबी अलमारी

By: Jul 26th, 2026 12:50 am

बोह घाटी में बादल फटने के बाद तलाशी अभियान में 60 हजार कैश और गहने ढूंढ निकाले

दिव्य हिमाचल ब्यूरो- धर्मशाला
बादल फटने की भयानक त्रासदी और कुदरत के कहर के बीच कांगड़ा के शाहपुर के बोह क्षेत्र से एक बड़ी और राहत देने वाली खबर सामने आई है। तबाही के मलबे में जहां लोगों की जिंदगियां और घर दब गए थे, वहीं अब सेना के जवानों ने देवदूत बनकर लोगों की उम्र भर की गाढ़ी कमाई को मलबे से सुरक्षित बाहर निकालना शुरू कर दिया है। सेना के इस अभियान ने अपना सब कुछ खो चुके अन्य प्रभावित परिवारों की आंखों में भी एक नई चमक और उम्मीद जगा दी है। शाहपुर क्षेत्र के वोह में आपदा प्रभावित गांव में सेना और प्रशासन का संयुक्त राहत अभियान लगातार जारी है। मलबे की खुदाई कर रहे सेना के जवानों को प्रभावित दीनानाथ के ढहे हुए घर के पास से एक अलमारी मिली। जब इस अलमारी को मलबे से सुरक्षित बाहर निकालकर खोला गया, तो उसमें रखे 60000 रुपए नकद और परिवार के कीमती गहने सही-सलामत बरामद कर लिए गए। अपनी पाई-पाई जोडक़र इक_ी की गई जीवन भर की कमाई को वापस पाकर दीनानाथ के परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस घटना को देखकर अब उन अन्य परिवारों में भी एक आस जगी है कि शायद उनकी गाढ़ी कमाई भी इस भारी मलबे से सुरक्षित बाहर निकल आए।

जल्द पहुंचेंगी भारी मशीनें, तेज होगा अभियान
पिछले पांच दिनों से ग्राउंड जीरो पर डटे हुए शाहपुर के एसडीएम गणेश ठाकुर लगातार प्रभावितों तक राहत पहुंचाने और शासन.प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने का काम कर रहे हैं। एसडीएम गणेश ठाकुर ने बताया कि सरकार के निर्देश पर सेना और प्रशासन मिलकर मलबे को हटाने में जुटे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि राहत कार्य को और गति देने के लिए जल्द ही भारी मशीनरी को भी प्रभावित क्षेत्र तक पहुंचा दिया जाएगाए जिसके बाद बचाव कार्य युद्ध स्तर पर किया जाएगा ताकि लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

एसडीएम गणेश के जज्बे की हो रही चौतरफा तारीफ
आपदा के इस बेहद मुश्किल दौर में जिस तरह से एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर दिन-रात एक करके मोर्चा संभाले हुए हैंए उनकी चहुंओर प्रशंसा हो रही है। क्षेत्र के आम लोगों से लेकर प्रशासनिक अधिकारी तक उनकी कार्यप्रणाली और अदम्य साहस की खूब तारीफ कर रहे हैं। प्रशासन की मुस्तैदी और सेना के अथक प्रयासों ने त्रासदी झेल रहे ग्रामीणों को इस दुख की घड़ी से उबरने का एक बड़ा हौसला दिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App