आर्यन आचार्य का री-नीट में शानदार परिणाम, बढ़ाया स्कूल का मान
स्टाफ रिपोर्टर – हमीरपुर
आर्यन पब्लिक स्कूल भोटा के छात्र आर्यन आचार्य ने री-नीट 2026 में 530 अंक हासिल कर स्कूल का नाम चमकाया है। छात्र की इस उपलब्धि से क्षेत्र का गौरव बढ़ा है तथा हर कोई उनकी काबलियत की प्रशंसा कर रहा है। आर्यन आचार्य के स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन की तरफ से उनका जोरदार स्वागत किया गया तथा सम्मानित किया गया। आर्यन आचार्य ने इसी वर्ष जमा दो की परीक्षा विज्ञान संकाय में 96 फीसदी अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की, जो उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है।
शुभकामनाएं दीं
इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय प्रधानाचार्य चंद्रशेखर शर्मा, प्रबंधन समिति एवं समस्त स्टाफ ने आर्यन आचार्य तथा उनके माता-पिता को शुभकामनाएं दीं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

