भोरंज के अतुल राजपूत सेना में मेजर जनरल प्रोमोट

By: Jul 20th, 2026 10:32 pm

निजी संवाददाता — भोरंज

विकास खंड टौणीदेवी की ग्राम पंचायत पंजोत के टिक्करी गांव के निवासी अतुल राजपूत पुत्र स्वर्गीय कुलदीप राजपूत के भारतीय सेना में मेजर जनरल के पद पर पदोन्नत होने से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। ग्राम पंचायत पंजोत के उपप्रधान जगजीत शर्मा ने कहा कि अतुल राजपूत की यह उपलब्धि केवल टिक्करी गांव या ग्राम पंचायत पंजोत की ही नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में मेजर जनरल जैसे महत्त्वपूर्ण पद तक पहुंचना उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि अतुल राजपूत ने अपनी उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी इस सफलता से युवाओं में देश सेवा का जज्बा और अधिक मजबूत होगा। क्षेत्र के लोगों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अतुल राजपूत को मेजर जनरल बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App