आस्ट्रेलिया सातवीं बार महिला टी-20 वर्ल्डकप चैंपियन
एजेंसियां— लाड्र्स
महिला टी-20 वल्र्ड कप का फाइनल रविवार को इंग्लैंड व आस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वूमंस टी-20 वल्र्ड कप फाइनल में आस्ट्रेलिया को 151 रन का टारगेट दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए आस्ट्रेलिया ने 151 रन का टारगेट 17 बॉल बाकी रहते ही हासिल कर लिया। इसी के साथ आस्ट्रेलिया ने सातवीं बार महिला टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल में टीम ने इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया। बेथ मूनी ने अर्धशतक लगाया।
उन्होंने 49 बॉल पर 10 चौकों की मदद से 64 रन की पारी खेली। फीबी लिचफील्ड 35 बॉल पर 48 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। मूनी और लिचफील्ड ने दूसरे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी कर जीत की नींव रखी। इंग्लैंड की ओर से लॉरेन बेल, चार्ली डीन और सोफी एक्लस्टन ने एक-एक विकेट लिए। इससे पहले इंग्लैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 150 रन बनाए थे। कप्तान नैट सिवर-ब्रंट ने नाबाद 58 रन और फ्रेया कैम्प ने नाबाद 44 रन बनाए। आस्ट्रेलिया की ओर से लूसी, सदरलैंड, सोफी और किम ने 1-1 विकेट लिया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

