एक मंच से जुड़ेंगे बीजेपी कार्यकर्ता

By: Jul 4th, 2026 12:02 am

गर्ग बोले, डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म से संगठन को मिलेगी नई ताकत
स्टाफ रिपोर्टर — घुमारवीं
भाजपा ने संगठन को डिजिटल युग के अनुरूप और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत शुरू किए गए डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म के माध्यम से अब करोड़ों कार्यकर्ताओं को एक मंच पर वैचारिक और तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा। शुक्रवार को घुमारवीं और घंडालवीं में आयोजित कार्यक्रमों में पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रशिक्षित, तकनीक से लैस और वैचारिक रूप से मजबूत कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत शुक्रवार को भाजपा मंडल घुमारवीं तथा भराड़ी द्वारा डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म के अंतर्गत घुमारवीं और घंडालवीं में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन को भाजपा संगठन की कार्यप्रणाली से जोड़ते हुए डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म की शुरुआत की गई है। यह पहल संगठनात्मक प्रशिक्षण को नई दिशा देने के साथ-साथ देशभर के करोड़ों कार्यकर्ताओं को एक मंच पर जोडऩे का कार्य करेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App