सुन्नी में वीर सैनिकों को किया सम्मानित
समारोह में पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान, युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान
स्टाफ रिपोर्टर-सुन्नी
शिमला ग्रामीण के उप मण्डल सुन्नी में रविवार को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर बीईईओ सभागार सुन्नी में उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कारगिल युद्ध में हिस्सा लेने वाले एवं अन्य भूतपूर्व सैनिको को सम्मानित भी किया गया। भूतपूर्व सैनिकों के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष सत्या वर्मा ने इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उपमंडलधिकारी सुन्नी राजेश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों ने देश भक्ति गानों से माहौल को भक्तिपूर्ण बना दिया। सत्या वर्मा ने कहा कि कारगिल युद्ध के शहीदों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। जब जब भी देश पर कोई बाहरी संकट खड़ा हुआ है।
उपमंडलाधिकारी राजेश वर्मा ने कहा कि जिन वीर सैनिकों की वजह से हम खुले वातावरण में सांस ले रहे हैं। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर देश एवं समाज की बेहतरी के लिए कार्य करने से ही वीर सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। उपस्थितजनों ने शपथ भी ग्रहण की। इस अवसर पर तहसीलदार सुन्नी सुनील चौहान, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अमित सोनी एवं सदस्यगण, नायब तहसीलदार प्रतीक ठाकुर, हरिकृष्ण, हंसराज तथा अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिकों जोगेन्द्र पाल शर्मा, लेखराज, विजय कुमार, कोलराम एवं जमना दास को सम्मानित किया गया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

