कैडेट्स ने झटके ए और बी सर्टिफिकेट
एनसीसी कैडेट्स ने लहराया परचम, इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी का बढ़ाया मान
दिव्य हिमाचल ब्यूरो – ऊना
इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (आईआईयू) बाथू के एनसीसी कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ‘ए’ एवं ‘बी’ सर्टिफिकेट प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. सुधीर कार्था, कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय बहल, रजिस्ट्रार डॉ. जे. एस. राणा, डीन अकादमिक तथा एनसीसी प्रभारी सूबेदार मेजर बलबीर सिंह ने सफल कैडेट्स को सम्मानित किया। विश्वविद्यालय के अनुसार कैडेट गुंजन और राहुल ने सफलतापूर्वक एनसीसी ‘ए’ सर्टिफिकेट प्राप्त किया, जबकि तरनजीत कौर और विशाल ने प्रतिष्ठित ‘बी’ सर्टिफिकेट हासिल किया।
एनसीसी से युवाओं में विकसित होता है राष्ट्रसेवा का भाव
चांसलर डॉ. सुधीर कार्था ने कहा कि एनसीसी युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने और उनमें राष्ट्रसेवा का भाव विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

