केंद्र ने दी 52 हजार करोड़ के रक्षा सौदों को मंजूरी, सेनाओं को मिलेंगे यूएवी और टैंक रोधी मिसाइलें

By: Jul 4th, 2026 12:06 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने सशस्त्र बलों की मारक क्षमता बढ़ाने तथा उन्हें अत्याधुनिक हथियारों से लैस करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 52 हजार करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी दी है। इनमें भारतीय सेना के लिए मानव रहित हवाई यान, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम, टैंक रोधी मिसाइल, मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल, बहुत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली, टैंकों के लिए सक्रिय सुरक्षा प्रणाली और जेट आधारित कामिके•ा ड्रोन प्रणाली की खरीद शामिल है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक ने इन खरीद सौदों को सैद्धांतिक मंजूरी दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App