कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : मुरली श्रीशंकर ने पुरुष लांग जंप में जीता सिल्वर मेडल

By: Jul 31st, 2026 12:06 am

एजेंसियां— ग्लासगो

ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मुरली श्रीशंकर ने पुरुष लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल जीता। यह लगातार दूसरे राष्ट्रमंडल खेलों में उनका दूसरा पदक था। 27 साल के मुरली श्रीशंकर ने 8.09 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ कोशिश की। मुरली ने बर्मिंघम 2022 में भी रजत पदक जीता था। वह जमैका के पूर्व वल्र्ड चैंपियन ताजे गेल से पीछे रहे, जिन्होंने स्कॉटस्टाउन स्टेडियम ट्रैक पर 8.15 मीटर की दूरी तय की थी।

स्कॉटलैंड के स्टीफन मैकें•ाी ने 8.08 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता। आधे मुकाबले तक श्रीशंकर आगे चल रहे थे, लेकिन चौथे राउंड में गेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजयी छलांग लगाई। भारतीय एथलीट श्रीशंकर के छह प्रयासों में 8.03 मीटर, 8.09 मीटर, दो फाउल, 7.94 मीटर और 7.97 मीटर शामिल रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App