समय पर निपटाएं जनगणना के काम
घनारी में अधिकारियों ने दिए कड़े निर्देश, फील्ड के काम की जांची गुणवत्ता
स्टाफ रिपोर्टर-दौलतपुर चौक
तहसील घनारी के अंतर्गत जनगणना-2027 के तहत चल रहे हाउस लिस्टिंग एवं भवन गणना कार्य का शनिवार को उच्च अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मवा कहोलां, नकड़ोह, कैलाश नगर आदि हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों (एचएलबी) का दौरा कर फील्ड में चल रहे कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जनगणना निदेशालय शिमला से सहायक निदेशक प्रियांशु तिवारी, नोडल अधिकारी दीपक यादववंशी, नोडल अधिकारी राजेश कुमार, चार्ज जनगणना अधिकारी कुलताज सिंह, तकनीकी सहायक सूरजमणी ने पर्यवेक्षकों और प्रगणकों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा विभिन्न प्रविष्टियों का सत्यापन किया।
सहायक निदेशक प्रियांशु तिवारी, नोडल अधिकारी दीपक यादववंशी ने कहा कि हाउस लिस्टिंग अभियान अपने अंतिम चरण में है और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने सभी पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए कि प्रगणकों द्वारा एकत्रित फील्ड डाटा को समय पर सिंक करवाकर उसकी चार्ज स्तर पर गहन जांच सुनिश्चित करें, ताकि अंतिम रिपोर्ट पूरी तरह त्रुटिरहित हो।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रविष्टियों का सावधानीपूर्वक सत्यापन करने के निर्देश दिए। वहीं, चार्ज अधिकारी कुलताज सिंह ने पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों से कहा कोताही न हो।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

