बिलासपुर में कांग्रेस का कैंडल मार्च
नीट पेपर लीक मामले पर बिलासपुर और घुमारवीं में सडक़ पर उतरी कांग्रेस
कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
नीट पेपर लीक व छात्रों पर जंतर मंतर में हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस की ओर से जिला मुख्यालय पर कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। जिला कांग्रेस के साथ ही सदर ब्लाक कांग्रेस द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। शहर के गुरूद्वारा चौक से लेकर शहर के चंपा पार्क तक यह कैंडल मार्च निकाला गया। वहीं घुमारवीं में भी ब्लॉक कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन की अगवाई तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने की।
वहींए जिला कांग्रेस के कैंडल मार्च की अगवाई जिला अध्यक्ष अंजना धीमान ने की। इस दौरान पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर व पूर्व विधायक बंबर ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर कांग्रेस वक्ताओं ने केंद्र सरकार को घेरा। केंद्र सरकार पर मनमानी करने सहित अन्य आरोप लगाए। कांग्रेस वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने लाखों छात्रों के हितों से खिलवाड़ किया है। नीट पेपर लीक होना बढ़ी कोताही है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

