टुटू ब्लॉक समिति पर कांग्रेस का परचम
चुनावी प्रक्रिया के बाद सदस्यों ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से की मुलाकात
वरिष्ठ संवाददाता-शिमला
जिला के शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली बसंतपुर और टुटू पंचायत समितियों पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। चुनावी प्रक्रिया के बाद शुक्रवार को निर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत कांग्रेस समर्थित निर्वाचित सदस्यों ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मुलाकात की। इस मौके पर कांग्रेस के शिमला ग्रामीण के जिलाध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल भी मौजूद रहे। लोक निर्माण मंत्री ने दावा किया कि अब शिमला ग्रामीण हलके की नगर पंचायत व परिषद पर भी कांग्रेस का कब्जा होगा।
शिमला ग्रामीण की जनता और निर्वाचित सदस्यों ने साबित कर दिया है कि लोकतंत्र में सेवा और विकास की राजनीति सर्वोपरि है। नगर पंचायत और नगर परिषद में भी कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनाए जाएंगे। उधर, विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा पांच गुटों में बंटी हुई है। उन्होंने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया पूरी निष्पक्ष तरीके से हो रही है। जहां जिस पार्टी के समर्थित सदस्य निर्वाचित हुए है, वहां पर उनके अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बन रहे है। ऐसे में विपक्ष के आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

