एक महीने में सफाई व्यवस्था सुधारे ठेकेदार
स्टाफ रिपोर्टर-गगरेट
नगर पंचायत गगरेट की अध्यक्ष मंजू ठाकुर ने नगर में बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में समीक्षा बैठक की। बैठक में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष विकास कालिया, पार्षद जनक राज, सरोज देवी, विकास शर्मा सफाई ठेकेदार तथा नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारी भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अध्यक्ष मंजू ठाकुर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
मंजू ठाकुर ने कहा कि नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखें। ठेकेदार को व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने के निर्देश देते हुए एक माह का समय दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ तो संबंधित ठेकेदार का टेंडर रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को भी निर्देश दिए।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

