महंगाई भत्ते की 15 फीसदी किस्तों और एरियर की मांग
राज्य विद्युत पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार से किया आग्रह
स्टाफ रिपोर्टर-हमीरपुर
देय महंगाई भत्ते की 15 प्रतिशत किस्तों व पिछले वकाया एरियर को शीघ्र जारी किया जाए। साथ ही बिजली बोर्ड में ओल्ड पेंशन को शीघ्र लागू किया जाए। ये मांगें हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर्स एसोसिएशन ने सरकार से उठाई हैं। वहीं एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हमीरपुर में आयोजित की गईं। इसमें प्रदेश कीं 20 इकाइयों, उप इकाइयों के लगभग 250 पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ई. एसके सोनी ने की।
इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी के महासचिव पीएल गुप्ता ने एसोसिएशन की गतिविधियों, उपलब्धियां का विस्तृत वर्णन किया। इस दौरान पीएल गुप्ता ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि पेंशनरों को 80 वर्ष व 85 वर्ष की आयु में जो वृद्धि मिलती है, उसे उनके 80 वर्ष व 85 वर्ष में प्रवेश के प्रथम-दिवस से यह वृद्धि दी जाए। बैठक में ई. डीएस डढवालिया, जेसी शर्मा, दिनेश गुप्ता, कमलेश, केडी शर्मा, बीआर भाटिया, सीएस चंदे, एके सोहल एवं धर्मवर मौजूद रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

