नादौन में चकाचक हुए नाले-नालियां

By: Jul 4th, 2026 12:02 am

नगर परिषद ने युद्ध स्तर पर चलाया साफ-सफाई अभियान
कार्यालय संवाददाता — नादौन
बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद नादौन द्वारा क्षेत्र की नालियों एवं नालों की नियमित सफाई का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है, ताकि वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। इसी क्रम में न्यायालय परिसर नादौन के निकट सडक़ के बीचों-बीच बनाई गई एक बड़ी नाली को साफ करने का अभियान बड़े पैमाने पर चलाया गया। स्वच्छता कर्मचारियों ने दिन भर मेहनत कर यह सफाई की तथा काफी मात्रा में यहां जमा हुई गाद व गंदगी को बाहर निकाला। गौर हो कि गत दिनों मुख्य बाजार स्थित कुमार मार्केट में बने नाले की विशेष सफाई करवाई गई।

इस सफाई अभियान के लिए सफाई कर्मचारी सुबह सात बजे से कार्य में जुट गए और शाम चार बजे तक लगातार सफाई कार्य चलता रहा। सफाई के दौरान उक्त नाले से लगभग एक ट्रैक्टर गाद, मिट्टी एवं अन्य कचरा निकाला गया था, जिससे नाले में पानी के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित किया गया। इस पूरे अभियान की निगरानी नगर परिषद नादौन के सेनेटरी इंस्पेक्टर अक्षित सोनी तथा कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद रमन कुमार द्वारा स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर की गई तथा उनके निर्देशन में नाले की पूर्ण सफाई सुनिश्चित की गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App