बिजली बोर्ड में टीमेट को मिला प्रोमोशन का तोहफा, 15 दिन के भीतर नई जगह ज्वाइन करने के निर्देश
वरिष्ठ संवाददाता-शिमला
राज्य बिजली बोर्ड के फील्ड तकनीकी स्टाफ के आठ टीमेट को पदोन्नत कर सहायक लाइनमैन बनाया गया है। डीपीसी की सिफारिश के आधार पर बोर्ड की ओर से इन कर्मचारियों को नियमित आधार पर प्रोमोशन दी है। लिहाजा प्रबंधन ने इन सभी कर्मचारियों को 15 दिन के भीतर अपनी ज्वाइनिंग देने को कहा है। पदोन्नति का लाभ कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से मिलेगा। ईएस सर्किल टुटू के डिप्टी चीफ इंजीनियर के हवाले से जारी आदेश के तहत सौरव, सुनील कुमार, अभिषेक भाटिया, अनिल कुमार, हरि सिंह, रमन कुमार, मनजीत और कुलदीप कुमार को एएलएम पद पर पदोन्नत किया गया है।
सौरव को कुनिहार से शिमला, सुनील कुमार को कुनिहार से नाहन और अभिषेक भाटिया को सोलन से नाहन में नियुक्ति दी है। इसी तरह अनिल कुमार को नाहन, हरि सिंह सोलन, रमन कुमार को नालागढ़ से नाहन, मनजीत को नाहन तथा कुलदीप कुमार को ईएस डिवीजन शिमला में ही तैनात किया गया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

