FIFA World Cup 2026 : स्पेन 16 साल बाद विश्व कप के सेमीफाइनल में, 2-1 से हराया बेल्जियम

By: Jul 11th, 2026 9:10 pm

आखिरी मिनट में बाजी मार तोड़ा बेल्जियम का सपना मिकेल मेरिनो ने दागा विजयी गोल

एजेंसियां— इंगलवुड (अमरीका)

2010 की चैंपियन स्पेन फुटबॉल वल्र्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। उसन दूसरे क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम को 2-1 से हराया। अब 14 जुलाई को उसका सामना फ्रांस से होगा। लॉस एंजल्स स्टेडियम में स्पेन और बेल्जियम का मुकाबला 87 मिनट तक 1-1 से बराबरी पर था। 88वें मिनट में सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी मिकेल मेरिनो ने विजयी गोल दागा।

स्पेन के पाउ क्यूबार्सी की किक बेल्जियम के रिजर्व गोलकीपर सेने लामेन्स के हाथ से छूट गई। मेरिनो ने रिबाउंड पर गोल कर दिया। स्पेन की टीम वल्र्ड कप इतिहास में तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची है। उसने पिछली बार 2010 में इस दौर में जगह बनाई थी। उस एडीशन में स्पेन ने नीदरलैंड को 1-0 से हराकर पहला खिताब जीता था। मिकेल मेरिनो लगातार दूसरे नॉकआउट मैच में स्पेन के मैच विनर साबित हुए। उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल के खिलाफ इंजरी टाइम में विजयी गोल किया था।

स्पेन ने इस वल्र्ड कप में पहला गोल खाया
स्पेन ने 30वें मिनट में फाबियन रुइज के गोल से बढ़त बनाई। बेल्जियम ने 11 मिनट बाद ही चाल्र्स डी केटेलेरे के गोल से बराबरी कर ली। यह इस वल्र्ड कप में स्पेन के खिलाफ पहला गोल था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App