3 माह के नवजात सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, चंबा के लाहड़ में भीषण सडक़ हादसा
स्टाफ रिपोर्टर- बनीखेत
चंबा-पठानकोट एनएच पर लाहड़ के समीप एक कार के गहरी खाई में जा गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक तीन माह का नवजात भी शामिल है। दुर्घटना में मारे गए सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल डलहौजी भिजवा दिया है और मामला दर्ज कर दुर्घटना की विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार गेहरा गांव के एक ही परिवार के पांच लोग चंडीगढ़ से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान देर रात लाहड़ के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। देर रात पेश आई दुर्घटना का पता मंगलवार सवेरे लग पाया। लोगों ने जब कार को खाई में गिरा देखा, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य आरंभ कर शवों को खाई से बाहर निकाला। उधर, एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है।
मृतकों की सूची
1) वचन सिंह S/O श्री नारायण सिंह गांव गैहरा, P.O गैंहरा, तह. व जिला चम्बा (H.P)
उम्र 60 साल
2) रीपन सिंह S/O वचन सिंह — vpo गेहरा जिला चम्बा
उम्र 30 साल
3) रिमपी देवी W/O रीपन सिंह उम्र 26 साल
4) कीर्ति D/O नेतर सिंह R/O UPO गैहरा उम्र 23 साल
5) शिशु (3 तीन माह का बच्चा)
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

