चौथे राउंड का सीट आबंटन जारी, जोसा काउंसिलिंग से दाखिले के लिए 13 तक जमा करवाएं शुल्क
दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली
इंजीनियरिंग दाखिले की कतार में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) ने काउंसिलिंग के चौथे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। काउंसिलिंग प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। जिन छात्रों को सीट आबंटित हुई है, उन्हें 13 जुलाई शाम पांच बजे तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग, दस्तावेज अपलोड और सीट स्वीकार शुल्क जमा करना होगा। जोसा काउंसिलिंग देश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में बीटेक प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है।
चौथे राउंड में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। ऐसा नहीं करने पर आबंटित सीट रद्द हो सकती है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार जोसा काउंसिलिंग 2026 के अंतिम राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 16 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे जारी किया जाएगा। अंतिम राउंड में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को 21 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक संबंधित संस्थान में दस्तावेज सत्यापन के लिए रिपोर्ट करना होगा।
ऐसे चैक करें रिजल्ट
उम्मीदवार अपने जेईई मेन आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। जेईई मेन्स आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें। सिक्योरिटी पिन भरकर सबमिट करें। सीट अलॉटमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

