CAA से किसान आंदोलन तक… 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा
कांग्रेस बोली, प्रधान का इस्तीफा संयुक्त विपक्ष की जीत और प्रधानमंत्री मोदी के हठ की हार
दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली
धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से शनिवार (25 जुलाई 2026) को इस्तीफा दे दिया है। मोदी सरकार के 12 साल के कार्यकाल में किसी मंत्री का यह पहला इस्तीफा है। उनके इस्तीफा देने को लेकर विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। आरजेडी सांसद मनोज झा ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि युवाओं के जोश की वजह से प्रधान को इस्तीफा देने पर मजबूर होना पड़ा है। छात्रों ने लोकतंत्र में उत्तरदायित्व को फिर से कायम किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र से मोहब्बत थी, इसलिए लोग अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन करते रहे, जिन लोगों ने प्रदर्शन किया, उनके जज्बे को सलाम।
पहले ही इस्तीफा दे देते तो बेहतर होता
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह निर्णय पहले ही ले लिया जाता तो बेहतर होता। उन्होंने केंद्र सरकार से आंदोलन के दौरान छात्रों पर बल प्रयोग करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।
प्रधान के इस्तीफे पर पूरे देश को बधाई
आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने लिखा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर पूरे देश को बधाई। डेमोके्रसी के लिए बड़ी जीत। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर कहा कि लोगों का संघर्ष रंग लाया और धर्मेंद्र प्रधान को आखिरकार इस्तीफा देना पड़ा। लोगों को लगने लगा था कि सरकारें सुनती नहीं हैं। इतने बड़े संघर्ष के बाद सरकार को झुकना पड़ा। सरकार को भी समझना होगा कि उनको भी जनता की सुननी पड़ेगी। मेरी उम्मीद है कि सरकार नीट के सिस्टम को ठीक करेगी, जिससे बच्चों को आत्महत्या न करनी पड़ी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

