गौतम गंभीर ड्रामा बंद करें, आर अश्विन बोले, आधे अधूरे खिलाडिय़ों के भरोसे वर्ल्ड कप कैसे जीतेंगे

By: Jul 24th, 2026 9:46 pm

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली

इंग्लैंड से वनडे सीरीज हारने के बाद 2027 वल्र्ड कप के लिए टीम इंडिया की तैयारियों की हवा निकलती दिख रही है। रोहित, विराट और बुमराह जैसे बड़े नामों के होने के बाद भी टीम का खेल बेहद घटिया रहा। पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने खुलकर बोला है। उन्होंने कहा कि गंभीर की कोचिंग में टीम का कोई सिर-पैर नजर नहीं आ रहा है, जबकि द्रविड़ के दौर में कम से कम सोच एकदम साफ रहती थी। अश्विन के मुताबिक, टीम की सबसे बड़ी सिरदर्दी हार्दिक का कोई पक्का विकल्प न होना है।

हार्दिक आए दिन चोटिल रहते हैं और यह भी पक्का नहीं है कि वह अगले साल वल्र्ड कप खेलेंगे या नहीं। उनके चक्कर में टीम मैनेजमेंट नीतीश रेड्डी और शिवम दुबे जैसे खिलाडिय़ों के पीछे पड़ा है, जो न तो पूरी तरह गेंदबाज हैं और न ही पक्के बल्लेबाज। अश्विन का मानना है कि ऐसे आधे-अधूरे खिलाडिय़ों के भरोसे आप वल्र्ड कप नहीं जीत सकते।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App