Himachal News: किन्नर कैलाश यात्रा का आगाज, पहले दिन 115 श्रद्धालुओं ने शुरू की आस्था की चढ़ाई
किन्नौर जिला में स्थित किन्नर कैलाश। भगवान शिव को समर्पित यह स्थल हिंदुओं की आस्था का केंद्र है
वरिष्ठ संवाददाता-रिकांगपिओ
किन्नर कैलाश यात्रा गुरुवार से सरकारी तौर पर शुरू हो गई है। किन्नौर प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार पहले दिन 115 श्रद्धालुओं ने पवित्र किन्नर कैलाश के लिए आस्था की चढ़ाई की। प्रशासन की ओर से मंगलवार सुबह दस बजे खोले गए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल में 50 श्रद्धालुओं और ऑफलाइन पंजीकरण पोर्टल पर 57 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण किया बाकी एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन के माध्यम से आठ श्रद्धालुओं ने शिवलिंग दर्शन के लिए रवाना हुए। पवित्र यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु को सुबह छह बजे तांगलिंग में पंजीकरण शिविर में रिपोर्ट कर ऑफलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।
175 श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध रहेगा स्लॉट
यह बताना आवश्यक हैं कि ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल पर प्रतिदिन 175 श्रद्धालुओं के लिए स्लॉट उपलब्ध रहेगा। एक दिन में केवल 125 ऑफलाइन पंजीकरण किए जाएंगे, शेष 75 सीटें एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन किन्नौर के कोटे के लिए आरक्षित हैं।
एक दिन में 375 श्रद्धालु कर पाएंगे भोले के दर्शन
एक दिन में 375 श्रद्धालुओं शिवलिंग के दर्शन कर सकते हैं । प्रशासन ने समूह में यात्रा करने और स्थानीय गाइडों के निर्देशों का पालन करने की अपील
की है।
भक्तों के लिए फिटनेस प्रमाण पत्र अनिवार्य
किन्नर कैलाश यात्रा के लिए सभी भक्तों के लिए चिकित्सा फिटनेस प्रमाण पत्र अनिवार्य किया है। यात्री अपने क्षेत्र के किसी भी पंजीकृत चिकित्सा अधिकारी से प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

