आर्मी स्कूल में वीर शहीदों को किया नमन

By: Jul 26th, 2026 12:49 am

स्कूज में मनाया कारगिल विजय दिवस, राष्ट्रभक्ति पर छात्रों को किया प्रेरित
कार्यालय संवाददाता – नाहन
आर्मी पब्लिक स्कूल नाहन में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर दिवस वीरों को नमन करते हुए विभिन्न आयोजनों के तहत श्रद्धा व सम्मान के साथ आयोजित हुआ। स्कूल की प्रधानाचार्या दिव्या भारद्वाज ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकगणों ने वॉर मेमारियल अथवा युद्ध स्मारक आर्मी एरिया नाहन में पहुंचकर वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए, जबकि विद्यार्थियों ने इस दौरान अपने वीरों को जानें विषय पर पे्ररक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज निर्माण, सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शुभकामना-पत्र निर्माण, देश भक्ति कविता पाठ, चित्रकला एवं पोस्टर निर्माण, सैनिक के नाम पत्र-लेखन, भारतीय सशस्त्र सेनाओं पर प्रश्रोत्तरी, कारगिल के वीरों पर आधारित प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन व निबंध लेखन इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सेना मेडल से सम्मानित अधिकारी के साथ संवादात्मक सत्र रहा। वहीं प्रधानाचार्य दिव्या भारद्वाज ने कारगिल विजय दिवस पर वीर सैनिकों के अद्वितीय साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति से प्ररेणा लेने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App