होम्बले फिल्म्स ने सूर्या को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

By: Jul 23rd, 2026 4:19 pm

भारतीय सिनेमा को कई शानदार फिल्में देने वाली होम्बाले फिल्म्स ने हाल ही में अपनी अगली महत्वाकांक्षी फिल्म SuriyaXHombale की घोषणा की है। विजय किरगंदूर द्वारा निर्मित इस फिल्म में सुपरस्टार सूर्या, अभिनेत्री कयाडू लोहार और ‘जय भीम’ के निर्देशक टी. जे. ज्ञानवेल पहली बार साथ आ रहे हैं। दमदार कहानी और भव्य विज़न के साथ यह फिल्म दर्शकों के लिए एक खास सिनेमाई अनुभव लेकर आने का वादा करती है।

फिल्म को लेकर लगातार बढ़ रहे उत्साह के बीच, मेकर्स ने सुपरस्टार सूर्या के जन्मदिन पर उन्हें खास अंदाज़ में शुभकामनाएं दी हैं।

होम्बाले फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा,

“THE ONE & only @actorsuriya को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।

https://www.instagram.com/p/DbIE95lxkoS/?igsh=MWRjMHM2bHg1NGFwMQ==

बेहतरीन प्रतिभा के धनी सूर्या ने अपने सिनेमा के प्रति जुनून से हर पीढ़ी के दर्शकों को प्रेरित किया है। आने वाले वर्षों में भी आपकी शानदार परफॉर्मेंस और नई उपलब्धियों का सफर यूं ही जारी रहे।

आपके साथ इस शानदार सफर का बेसब्री से इंतजार है।

#SuriyaXHombale
#HBDTheOneSuriya”

पिछले कुछ वर्षों में होम्बाले फिल्म्स भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े और भरोसेमंद प्रोडक्शन हाउस में अपनी पहचान बना चुका है। KGF, कांतारा और सालार जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए उन्होंने लगातार नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। अलग-अलग भाषाओं और संस्कृतियों से जुड़ी दमदार कहानियों को बड़े पर्दे पर लाने के लिए मशहूर होम्बाले फिल्म्स ऐसी फिल्मों का निर्माण करता रहा है, जो दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

पैन इंडिया सिनेमा को नई पहचान देने से लेकर बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाने और भारत की सबसे बड़ी एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ जैसी फिल्म दर्शकों तक पहुंचाने तक, होम्बाले फिल्म्स ने हर बार अपनी अलग पहचान बनाई है। अब उनकी आने वाली फिल्मों की सूची में ‘महावतार परशुराम’, ‘सालार: पार्ट 2 – शौर्यांग पर्वम’, ‘ऋतिकXहोम्बाले’ और ‘SuriyaXHombale’ जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं।

यह फिल्म एक बेहतरीन अभिनेता, एक उभरती हुई अभिनेत्री, एक दूरदर्शी निर्देशक और शानदार सिनेमा के लिए पहचाने जाने वाले प्रोडक्शन हाउस को एक साथ लेकर आ रही है। अर्थपूर्ण कहानियां कहने के साझा उद्देश्य के साथ यह टीम ऐसी फिल्म बनाने जा रही है, जो देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के दर्शकों के दिलों को छू सके।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App