हर साल सैकड़ों युवाओं को मिल रहा स्वरोजगार का फायदा
स्वरोजगार की राह आसान बना रहा आरसेटी, तैयार हो रहे नए उद्यमी
दिव्य हिमाचल ब्यूरो – बिलासपुर
रूरल सेल्फ इंप्लायमेंट ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट (आरसेटी) के माध्यम हिमाचल में दक्ष उद्यमियों की फौज तैयार की जा रही है। आरसेटी संस्थानों में प्रत्येक डोमेन स्किल ट्रेनर वर्ष भर में विभिन्न ट्रेडों के चार से पांच प्रशिक्षण बैच संचालित करता है। प्रत्येक बैच में 40 से अधिक प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। इस प्रकार एक प्रशिक्षक प्रतिवर्ष लगभग 400 से 500 युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करता है। जिला बिलासपुर के यूको आरसेटी परिसर में बुधवार को नेशनल एकेडमी ऑफ रुडसेटी बेंगलुरु के असेसमेंट एंड सर्टिफिकेशन वर्टिकल के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय आठवें डोमेन स्किल ट्रेनर सर्टिफिकेशन कार्यक्रम के समापन पर यह खुलासा हुआ। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न आरसेटी संस्थानों से पहुंचे 60 डोमेन स्किल ट्रेनरों ने भाग लिया।
डोमेन स्किल ट्रेनर सर्टिफिकेशन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षकों की तकनीकी दक्षता का आकलन कर उन्हें राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रमाणित करना है। आरसेटी संस्थानों में प्रत्येक डोमेन स्किल ट्रेनर वर्ष भर में विभिन्न ट्रेडों के चार से पांच प्रशिक्षण बैच संचालित करता है। प्रत्येक बैच में 40 से अधिक प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। इस प्रकार एक प्रशिक्षक प्रतिवर्ष लगभग 400 से 500 युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करता है।
डा. अंबिका साहू, हिमाचल प्रदेश में आरसेटी संस्थानों की राज्य नियंत्रक
अब राष्ट्रीय मानकों पर परखेंगे हुनर
मुख्यातिथि उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि ऐसे प्रमाणन कार्यक्रम प्रशिक्षकों के ज्ञान, तकनीकी क्षमता एवं प्रशिक्षण कौशल का वैज्ञानिक आकलन करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तैयार करने का महत्त्वपूर्ण माध्यम हैं। इससे प्रदेश में नए उद्यमी तैयार होंगे, स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

