आगाज ऐसा है, तो अंजाम कैसा होगा, मानसून में अब तक 11 लोगों की मौत, 12 जख्मी
जय ठाकुर—शिमला
हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में मानसून की बारिश ने जनजीवन को भी प्रभावित किया है। मानसून के चलते अब तक तीन दिनों में 11 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 12 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। भूस्खलन और तेज बारिश के कारण प्रदेश में शुक्रवार सुबह तक 60 सडक़ों सहित एनएच-5 भी बंद है, जबकि गुरुवार देर शाम रात तक 49 सडक़ें बंद थी, वहीं देर रात हुई वर्षा के कारण 48 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हुए हैं।
इसके अलावा 27 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे हालात और बिगडऩे की आशंका है। मानसून की बारिश के चलते प्रदेश भर में अभी तक 69.65 लाख रुपए का नुकसान हो चुका है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार अभी तक 7 कच्चे मकान गिर चुके हैं, जिनमें चंबा में 4, कुल्लू में एक,मंडी में एक वहीं शिमला में एक मकान गिरा है। राज्य में अभी तक दो काऊ शेड भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

