Ind vs Eng 2nd ODI: इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता

By: Jul 16th, 2026 5:10 pm

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों ने वनडे सीरीज का आज दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। भारतीय टीम में आज एक बदलाव देखने को मिला है। टीम इंडिया में आज केएल राहुल की जगह ईशान किशन को मौका मिला है। भारत ने इस सीरीज का पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। टीम इंडिया आज के मुकाबले को जीतकर सीरीज में अजय बढ़त बनाने चाहेगी, तो वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी करने चाहेगी।

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतने के बाद कहा, ”हमें उम्मीद है कि इस सतह से हमें सीम मूवमेंट मिलेगा। बल्लेबाज़ी में सुधार करने की आवश्यकता है। इंग्लैंड में दो बदलाव है।गस एटकिंसन और साक़िब महमूद एकादश में शामिल हैं, जॉश टंग और लियाम डॉसन बाहर हैं।”

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ”हम भी पहले गेंदबाज़ी ही करते। मैं फ़िट हूं, पिछला गेम हमारे लिए परफ़ेक्ट गेम था इसलिए हम इस मैच में भी वही प्रदर्शन दोहराने का प्रयास करेंगे। जिस तरह से बाद में हमारे तेज़ गेंदबाज़ों ने वापसी की वो बेहतरीन था। हमारे एकादश में एक बदलाव है, केएल राहुल बीमार हैं इसलिए उनकी जगह पर इशान किशन आए हैं।”

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारतीय प्लेइंग 11- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशिद, साकिब महमूद।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App