IND vs ENG T20 : इंग्‍लैंड ने भारत का क्‍लीप स्‍वीप कर हासिल किया T20 I रैंकिंग का ताज

By: Jul 11th, 2026 11:15 pm

साउथम्प्टन टी-20 में इंग्लैंड ने 56 रन से हराया, 4-0 से जीती सीरीज

एजेंसियां— साउथम्प्टन
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को साउथम्प्टन के द रोज बाउल में हुआ। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने 56 रन से शानदार जीत हासिल की। मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 258 रन का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए भारत आठ विकेट पर 201 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-0 से अपने नाम कर लिया। पहली बार भारतीय टीम ने किसी टी20 सीरीज में चार मुकाबले गंवाए हैं। भारतीय टीम ने सीरीज तो गंवाया ही, वो आईसीसी की टी20 रैंकिंग में भी नंबर-1 की पोजीशन से डिसमिस हो गई। अब इंग्लैंड टी20 रैकिंग में नंबर-1 पर पहुंच चुका है। रनचेज में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

अभिषेक शर्मा सिर्फ 3 रन के निजी स्कोर पर जोर्फा आर्चर का शिकार बने। संजू सैमसन (27 रन) ने कुछ अच्छे शॉट्स जरूर खेले, लेकिन सैम करन ने अपनी पहली ही गेंद पर उन्हें फंसा लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर (28 रन) और ईशान किशन ने तीसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। लियाम डॉसन ने श्रेयस को अपनी फिरकी में फंसाया। ईशान किशन भी अर्धशतक जडऩे के बाद ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और उन्हें आदिल राशिद ने आउट किया। ईशान ने 35 बॉल पर 56 रन बनाए, जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल रहे। ईशान किशन के आउट होने के बाद भारतीय टीम मुकाबले में काफी पिछड़ गई। तिलक वर्मा ने जरूर 3 चौके और चार छक्के की मदद से 25 गेंदों पर 53 रन बनाए। वहीं शिवम दुबे (14 रन), सूर्यांश शेडगे (7 रन) और अक्षर पटेल (3 रन) ने बल्ले से निराशाजक प्रदर्शन किया। इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं आदिल राशिद को दो सफलताएं हासिल हुईं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App