IND vs ENG 1st ODI : भारत ने इंग्लैंड में खोला जीत का खाता

By: Jul 14th, 2026 11:23 pm

एजेंसियां— बर्मिंघम

बर्मिंघम में मंगलवार को भारत और इंग्लैड के बीच वनडे सीरीज का पहला वनडे खेला गया। भारत ने अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया। 259 रन का पीछा करते हुए भारत ने 45.2 ओवर में 4 विकेट पर 262 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। अक्षर ने नाबाद 57 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने 80 रन की पारी खेली। वे क्रैम्प्स के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए। वॉशिंगटन सुंदर ने भी नाबाद 52 रन की पारी खेली। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रोहित शर्मा (11) और विराट कोहली (5) जल्दी आउट हो गए।

इसके बाद गिल और श्रेयस अय्यर (35) ने तीसरे विकेट के लिए 101 रन जोड़े। श्रेयस रनआउट हुए और केएल राहुल बोल्ड हो गए। इसके बाद अक्षर और वॉशिंगटन ने पांचवें विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी कर टीम को जीत तक पहुंचाया। इससे पहले इंग्लैंड ने 47.5 ओवर में 258 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 4 विकेट लिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App