केवी बनीखेत पहुंची पीएमश्री योजना की पड़ताल

By: Jul 26th, 2026 12:49 am

सहायक आयुक्त ने शिक्षण व्यवस्था, प्रयोगशालाओं और संसाधनों का किया निरीक्षण, छात्रों को दिए करियर पर टिप्स

स्टाफ रिपोर्टर-बनीखेत
केंद्रीय विद्यालय संगठन गुरुग्राम संभाग के सहायक आयुक्त भूपेश भट्ट ने विद्यालय में पीएमश्री योजना के प्रभावी क्रियान्वयन का जायजा लिया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों, उपलब्ध संसाधनों तथा विद्यार्थियों के लिए विकसित किए गए शैक्षिक वातावरण का मूल्यांकन करना रहा। इस दौरान सहायक आयुक्त ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत संरचना का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने सभी कक्षाओं, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशालाओं, खेल सुविधाओं तथा पीएमश्री योजना के अंतर्गत विकसित विभिन्न शैक्षणिक संसाधनों एवं अधिगम वातावरण का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में संचालित नवाचारों, शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं तथा युक्त उत्कृष्ट शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। सहायक आयुक्त भूपेश भट्ट ने विद्यालय द्वारा पीएमश्री योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों, नवाचारों तथा शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय ने योजना के उद्देश्यों के अनुरूप उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्य करमजीत कौर ने सहायक आयुक्त भूपेश भट्ट करते कहा कि निरीक्षण के दौरान प्राप्त सभी सुझावों को विद्यालय हित एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित किया जाएगा। उन्होंने सभी कक्षाओं, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशालाओं, खेल सुविधाओं तथा पीएमश्री योजना के अंतर्गत विकसित विभिन्न शैक्षणिक संसाधनों एवं अधिगम वातावरण का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में संचालित नवाचारों, शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को देखा और विद्यालय के समग्र विकास पर चर्चा की। इस दौरान सहायक आयुक्त ने दसवीं व बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, करियर विकल्पों एवं भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य स्पष्ट रखने, अनुशासित ढंग से अध्ययन करने तथा उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App