आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं के पदों के लिए साक्षात्कार 17 को

By: Jul 7th, 2026 12:02 am
posts

समेकित बाल विकास परियोजना कंडाघाट के तहत दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-नौ सहायिकाओं के रिक्त पदों पर होगी भर्ती

स्टाफ रिपोर्टर-सोलन
समेकित बाल विकास परियोजना कंडाघाट के अंतर्गत दो पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और नौ पद आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 17 जुलाई को सुबह 11 बजे उपमंडलाधिकारी कंडाघाट के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी कंडाघाट ने दी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वृत्त चायल की ग्राम पंचायत हिन्नर के आंगनवाड़ी केंद्र गौड़ा और आंगनबाड़ी वृत्त चायल की ग्राम पंचायत झाझा के आंगनवाड़ी केंद्र झाझा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के एक-एक पद भरे जाएंगे। आंगनबाड़ी वृत्त कंडाघाट की नगर पंचायत कंडाघाट के आंगनबाड़ी केंद्र शापड़, ग्राम पंचायत क्वारग के आंगनबाड़ी केंद्र क्वारग व आंगनबाड़ी केंद्र सिल्हारी, आंगनबाड़ी वृत्त चायल की ग्राम पंचायत हिन्नर के आंगनबाड़ी केंद्र डाहर व टकराना, ग्राम पंचायत नगाली के आंगनबाड़ी केंद्र कानो, ग्राम पंचायत जधाणा के आंगनबाड़ी केंद्र भैंच कुफ्टु, आंगनबाड़ी वृत्त सायरी की ग्राम पंचायत सायरी के आंगनबाड़ी केंद्र हामणी तथा आंगनबाड़ी वृत्त वाकनाघाट की ग्राम पंचायत छावशा के आंगनबाड़ी केंद्र छावशा में आंगनबाड़ी सहायिका के एक-एक पद भरे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि उक्त पदों के लिए इच्छुक महिला उम्मीदवार सादे कागज़ पर समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी कंडाघाट के कार्यालय में 10 जुलाई शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि उक्त पदों के लिए वही महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती है जोकि संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के लाभान्वित क्षेत्र में प्रथम जनवरी, 2026 को सामान्य रूप से रह रहे परिवार से संबंध रखती हो। उन्होंने कहा कि उपरोक्त पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनवाड़ी साहयिकाओं के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो या समकक्ष उत्तीर्ण होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में उम्मीदवार को तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी मैजिस्ट्रेट द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने कहा कि आवेदक को आवेदन पत्र के साथ आयु, उच्च शैक्षणिक योग्यता, दिव्यांग, विधवा, स्टेट होम अथवा बालिका आश्रम के इनमेट्स, अनाथ, असहाय एवं परित्यक्ता, तलाकशुदा, जिनके पति पिछले 7 वर्षों से लापता हो, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र संलग्न करना चाहिए। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दिन इन सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां भी अपने साथ लानी होगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार बाल विकास परियोजना अधिकारी कंडाघाट में संपर्क कर सकते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App