Iran US War Update : खाड़ी में महायुद्ध की आहट, बहरीन-कुवैत ने पहली बार ईरान में की भारी बमबारी
यूएई और सऊदी अरब ने दिया साथ
एजेंसियां — वाशिंगटन, तेहरान
2026 के ईरान युद्ध में एक नया मोड़ आया है। ईरान और अमरीका में युद्ध के बीच पहली बार ऐसा हुआ है, जब खाड़ी के कई देशों ने सीधा सैन्य हमला शुरू कर दिया है। बहरीन और कुवैत ने सीक्रेट रूप से अपने जेट विमानों को ईरान के अंदर भेजकर सैन्य ठिकानों पर हमले किए। यह खाड़ी देशों की तरफ से ईरान के खिलाफ पहली सामने से जवाबी कार्रवाई मानी जा रही है।
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने इन हमलों में खुफिया जानकारी मुहैया कराई और एयर कवर दिया। यह घटना दिखाती है कि लंबे युद्ध ने अरब देशों को कितनी मुश्किल स्थिति में डाल दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के खिलाफ यूएई के अभियान में सऊदी अरब भी शामिल था। इन दोनों देशों ने सऊदी अरब की मदद से ईरान के मिसाइल-ड्रोन डिपो और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। सऊदी अरब उन्हें इंटेलिजेंस और डिफेंसिव एयर कवर देकर मदद की। बता दें कि ईरान लंबे समय से उन देशों को निशाना बना रहा है, जिनमें अमरीका के बेस हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

