जम्मू-कश्मीर: शोपियां में तीसरे दिन भी जारी दो आतंकियों की तलाश
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में शोपियां ज़िले के चनापोरा गांव में आतंकवादियों की तलाश में सुरक्षाबलों का घेराबंदी और तलाशी अभियान सोमवार को भी जारी है। यह कार्रवाई इलाके में आतंकवादियों के साथ गत शनिवार को हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के दो दिन बाद की जा रही है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की एक संयुक्त टीम ने गांव के आसपास बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी रखा है। उन्हें शक है कि दो आतंकवादी अभी भी घने जंगलों में छिपे हुए हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए नाकाबंदी का दायरा बढ़ा दिया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

