मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए एसबीआई में नौकरी, 14 जुलाई तक जमा कर सकते हैं आवेदन

By: Jul 7th, 2026 11:12 pm
SBI bank lowers lending rates after RBI policy cut

SBI bank lowers lending rates after RBI policy cut

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले अनुभवी डॉक्टरों के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। बैंक ने हाल ही में बैंक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ-2) के 35 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। योग्य चिकित्सा पेशेवर इस नौकरी के लिए ऑनलाइन माध्यम से 14 जुलाई तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता: इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास नेशनल मेडिकल कमीशन या फिर किसी भी राज्य की मेडिकल काउंसिल से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा, संबंधित मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होने के बाद का प्रैक्टिकल अनुभव भी मांगा गया है, जिन डाक्टरों के पास सिर्फ एमबीबीएस की डिग्री है, उन्हें चिकित्सा के क्षेत्र में कम से कम पांच साल का वर्क एक्सपीरियंस होना चाहिए। वहीं, जिन उम्मीदवारों ने एमडी, एमएस या फिर कोई पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया हुआ है, उनके लिए न्यूनतम अनुभव की सीमा तीन साल रखी गई है। उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि उनकी इंटर्नशिप की अवधि को इस वर्क एक्सपीरियंस में नहीं गिना जाएगा।

आयु सीमा: पहली मई, 2026 को आधार मानकर उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

सैलरी: उम्मीदवारों को इस पद के लिए हर महीने अधिकतम सैलरी 93960 रुपए तक तय की गई है।

एप्लीकेशन फीस

फीस की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 750 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App