देश की वैश्विक प्रतिष्ठा को नुकसान, पासपोर्ट रैंकिंग गिरने पर खडग़े का पीएम मोदी पर सीधा हमला

By: Jul 7th, 2026 12:06 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग को लेकर मोदी सरकार की जमकर आलोचना की है। उनका कहना है कि मोदी सरकार की नीतियों की वजह से वैश्विक साख गिर रही है। उन्होंने पासपोर्ट फीस बढ़ाए जाने पर भी सवाल उठाए और कहा कि खराब सेवाओं के बावजूद नागरिकों को अधिक पैसे देने पड़ रहे हैं। खडग़े ने कहा कि भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए मोदी सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं।

खडग़े ने एक्स पोस्ट में भारतीय पासपोर्ट की मजबूती के बारे में प्रधानमंत्री मोदी की 2018 की टिप्पणियों का जिक्र किया और कहा कि मौजूदा रैंकिंग उन दावों का समर्थन नहीं करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2018 में दावा किया था कि विदेशों में यात्रा करने और रहने वाले लोग आज भारतीय पासपोर्ट के सम्मान और ताकत को जानते हैं। वह ताकत कहां दिखती है? तथ्य उनके दावों को गलत साबित करते हैं।

70वें स्थान से गिरकर 80वें पायदान पर रैंकिंग

खडग़े ने बताया कि वल्र्ड इकोनॉमिक फोरम के मुताबिक एक ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में, भारत 2013 में 74वें स्थान से गिरकर जून, 2026 में 80वें स्थान पर आ गया है। ग्लोबल सिटिजन सॉल्यूशंस के मुताबिक ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स में भारत 2026 में बहुत खराब 125वें स्थान पर पहुंच गया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सेवाओं को बेहतर बनाने के बजाय मोदी सरकार ने पासपोर्ट को और महंगा कर दिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App