एडीसी एकता कापटा से मिला लघु उद्योग भारती संघ
निजी संवाददाता- नाहन
जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में उद्योगों के हितों से जुड़ा लघु उद्योग भारती ने अध्यक्ष अखिल महेश्वरी की अगवाई में नवनियुक्त अतिरिक्त उपायुक्त एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एकता कापटा से शिष्टाचार भेंट की। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अखिल महेश्वरी ने इस दौरान एडीएम को उनके कुशल नेतृत्त्व, प्रशासनिक अनुभवों व विकासोन्मुखी दृष्टिकोण से जिला सिरमौर के समग्र विकास, औद्योगिक प्रगति, ग्रामीण विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को नई दिशा में गति मिलने की उम्मीद बताया। वहीं लघु उद्योग भारती ने कहा कि जिला सिरमौर प्रदेश में लघु एवं मध्यम उद्योगों के विकास, रोजगार सृजन व उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्यरत है।
वहीं, जिला प्रशासन के साथ सकारात्मक एवं रचनात्मक सहयोग के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा। लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों ने इस दौरान नवनियुक्त अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर से उद्यमियों को निरंतर सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा की। इस दौरान यहां महासचिव धन सिंह, कोषाध्यक्ष केसी पारिख, किशन एम कानकानी, उपाध्यक्ष राजीव तिवारी, एसके भार्गव, संयुक्त सचिव रितेश अग्रवाल, अजय गर्ग, अमर दुग्गल, कानूनी सलाहकार नवरत्न देव, महामंत्री अश्वनी गर्ग आदि मौजूद रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

