चरस का मुख्य सप्लायर पंजाब के होशियार से गिरफ्तार
कोट थाना में दो आरोपियों की शिनाख्त की, छानबीन में जुटी पुलिस
कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
जिला पुलिस द्वारा चरस के मामले में पंजाब राज्य से मुख्य सप्लायर को दबोचा है। मुख्य सप्लायर की पहचान कमलजीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी गांव मंगेरवाल दवाबा थाना माहिलपुर तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई। पुलिस ने मामले को लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कोट पुलिस द्वारा दो लोगों को जंडोरी क्षेत्र में नाके के दौरान 13.39 ग्राम चरस के साथ दबोचा था। इन आरोपियों की पहचान धनपत उर्फ गोल्डी निवासी गांव बरोठा डवाला डाकघर तरसूह तहसील श्री नयना देवी जी जिला बिलासपुर, रोहित कुमार उर्फ रोतू निवासी गांव बरोठा डवाला डाकघर तरसूह तहसील श्री नयना देवी जी जिला बिलासपुर के तौर पर हुई थी।
मामले की जांच के दौरान पुलिस द्वारा डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया तथा धन के लेनदेन का भी अनुसरण किया गया। जांच में प्राप्त डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक एवं वित्तीय साक्ष्यों के आधार पर उक्त नशीले पदार्थ की खेप के मुख्य सप्लायर की पहचान कमलजीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी गांव मंगेरवाल दवाबा थाना माहिलपुर तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई। एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि पुलिस ने चरस के मामले में पंजाब के होशियारपुर से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

