चंबा-भरमौर NH पर बड़ा हादसा, बस पर पत्थर गिरने से एक यात्री की मौत, चार गंभीर घायल
Jul 5th, 2026 11:16 am
चंबा। चंबा-भरमौर एनएच पर बड़ा हादसा पेश आया है। यहां गेहरा नामक स्थान के पास एक निजी बस पर पत्थर गिरने से बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में करीब 40 से 45 यात्री सवार थे। ये सभी लोग भरमौर में आयोजित शिवपूजन समारोह में भाग लेकर वापस अपने घर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

