क्विज के जरिए गूंजा सहकारिता का संदेश, विजेता छात्रों को दिया सम्मान
कार्यालय संवाददाता – बिलासपुर
सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों में सहकारिता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सहकारिता सप्ताह के उपलक्ष्य में जिला बिलासपुर में विभिन्न जन-जागरूकता एवं प्रतियोगितात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल बिलासपुर, कन्या स्कूल बिलासपुर तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में सहकारिता विषय पर क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ के निदेशक मंडल सदस्य आशीष ठाकुर ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता में छवि ने प्रथम स्थान प्राप्त कर रुपए 3100, पूर्णिमा शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रुपए 2100 तथा मोहम्मद अकीब ने तृतीय स्थान प्राप्त कर रुपए 1100 का पुरस्कार प्राप्त किया। महाविद्यालय स्तर की प्रतियोगिता में तृप्ता देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर रुपए 3100, श्रेयशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रुपए 2100, जबकि अंचल एवं तनिश्वी सैनी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त कर रुपए 1100-1100 का पुरस्कार हासिल किया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर के प्रधानाचार्य प्रो. पीएस कटवाल, प्रो. अश्वनी चंदेल, प्रो. अंजू शर्मा, प्रो. शालिनी भारद्वाज, प्रो. अजीत, सहायक कुलसचिव भास्कर कालिया, जिला सहकारिता यूनियन के हरवंश कौशल, सहकारिता निरीक्षक कमलेंद्र, अखिलेश वशिष्ठ, प्रधानाचार्य कश्यप, वीरेंद्र, बलबीर, भरत, अनिल कश्यप सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

