पांवटा में कार से पकड़े नशीले कैप्सूल

By: Jul 26th, 2026 12:50 am

डिटेक्शन सैल की कड़ी कार्रवाई; नशीली दवाइयों के साथ आरोपी भी गिरफ्तार, छानबीन में जुटी पुलिस
कार्यालय संवाददाता-पांवटा साहिब
डिटेक्शन सैल पांवटा साहिब ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 176 स्पास्मो कैप्सूल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार चुंगी नंबर-6 स्थित होटल रॉक स्टार के समीप गश्त के दौरान संदिग्ध कार (एचपी-17बी-7450) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन भगाने लगा। पुलिस ने तत्परता से वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें चालक चरणजीत सिंह निवासी हरिपुर टोहाना, तहसील पांवटा साहिब के कब्जे से 176 नशीले कैप्सूल बरामद हुए।

आरोपी के खिलाफ पांवटा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में पुरुवाला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भुंगरनी चौक के पास तोता राम निवासी भुंगरनी के कब्जे से चार लीटर अवैध शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए कहा कि जिले में नशा तस्करी और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App