नीट यूजी-2026 का रिजल्ट जारी, 11.21 लाख छात्र पास, पंजाब-हरियाणा के छात्र टॉपर
नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार को नीट यूजी-2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल करीब 20 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। इनमें से 11.21 लाख स्टूडेंट्स मेडिकल, डेंटल, आयुष और अन्य मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए क्वालिफाई हुए हैं। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक हासिल कर ऑल इंडिया टॉप किया। परीक्षा में 19 उम्मीदवारों ने 700 से ज्यादा, जबकि 138 उम्मीदवारों ने 690 से अधिक अंक हासिल किए।
इन टॉप स्कोरर्स में 93 प्रतिशत से ज्यादा छात्र पहली बार नीट परीक्षा देने वाले थे और 99 प्रतिशत टॉप रैंकर्स की उम्र 17 से 19 साल के बीच रही। इस साल छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा। क्वालिफाई करने वाले कुल उम्मीदवारों में 58 प्रतिशत से ज्यादा छात्राएं हैं। यह परीक्षा 13 भाषाओं में हुई, जिसमें देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ विदेशों के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। इस साल परीक्षा देश और विदेश के 551 शहरों में बने 5440 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई थी। उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 1.7 लाख से अधिक उम्मीदवार सफल हुए हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

