अब भारत में मिलेगी दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटी की डिग्री, विदेश जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत; जानिए कैसे
विदेश जाने की जरूरत अब नहीं, भारत में मिलेगी यूनिवर्सिटी ऑफ वोलोंगोग की डिग्री
12वीं क्लास पूरी करने के बाद छात्र अब भारत में ही ऑस्ट्रेलिया की अच्छी बिजनेस डिग्री हासिल कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ वोलोंगोग (UOW) इंडिया ने अपने बैचलर ऑफ बिजनेस (फाइनांस और बिजनेस एनालिटिक्स) प्रोग्राम के लिए एडमिशन शुरू कर दिए हैं। खास बात यह है कि इस प्रोग्राम के लिए स्कॉलरशिप मिल रही है। यह उन छात्रों के लिए है जिनके माक्र्स अच्छे हैं। यह स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए एक शानदार मौका देती है, जो विदेश जाए बिना ग्लोबल एजुकेशन स्टैंडर्ड, इंडस्ट्री के लिए स्किल्स और बिजनेस एनालिटिक्स में सफल करियर चाहते हैं। यहां जाने लें कि छात्रों को इस स्कॉलरशिप का फायदा कैसे मिलेगा। इस स्कॉलरशिप का लाभ उठाने के लिए इच्छुक छात्र 31 जुलाई तक आवेदन कर पाएंगे।
ध्यान दें छात्र
स्कॉलरशिप को पहले साल के लिए ट्यूशन फीस में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। योग्यता के अनुसार जो छात्र 2026 में ह्रङ्ख इंडिया में बैचलर प्रोग्राम शुरू कर रहे हों। भारत का नागरिक हो या फिर इंटरनेशनल स्टूडेंट हों। कोई दूसरी स्कॉलरशिप (स्टाइपेंड स्कॉलरशिप को छोडक़र), स्पॉन्सरशिप, बर्सरी या डिस्काउंट न ले रहे हों। अलग से स्कॉलरशिप फॉर्म भरने की जरूरत नहीं। क्वालिफाई करने के लिए बस एडमिशन के लिए अप्लाई करना है।
बिजनेस एनालिटिक्स की पढ़ाई
uow.edu.au के अनुसार वोलोंगोग यूनिवर्सिटी भारत में 12वीं के बाद बैचलर ऑफ बिजनेस (फाइनांस और बिजनेस एनालिटिक्स) कोर्स को आज की डेटा-आधारित दुनिया के हिसाब से तैयार किया गया है। आजकल बिजनेस में सही फैसले लेने के लिए एनालिटिक्स पर बहुत ज्यादा निर्भरता देखी जा रही है। इस प्रोग्राम के ग्रेजुएट्स फाइनांस, डाटा एनालिसिस, टेक्नोलॉजी और कंसल्टिंग में बेहतरीन स्किल्स हासिल करते हैं। यह डिग्री स्टूडेंट्स को एनालिटिक्स, बैंकिंग, कंसल्टिंग फर्मों, टेक कंपनियों और डिजिटल सेक्टर में शानदार करियर के लिए तैयार करती है। OW इंडिया में पढऩे से स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल लर्निंग और ग्लोबल पहचान के साथ ऑस्ट्रेलिया जैसी बेहतरीन क्वालिटी की शिक्षा मिलती है।
इनटेक के लिए आवेदन शुरू
यूनिवर्सिटी की ओर से जुलाई 2026 इनटेक के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। जो भी छात्र अप्लाई करना चाहते हैं तो वे सीधे यूनिवर्सिटी ऑप वोलोंगोंग इंडिया की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह स्कॉलरशिप भारतीय छात्रों के लिए वल्र्ड-क्लास ऑस्ट्रेलियाई एजुकेशन को किफायती और आसान बनाती है। आर्थिक बाधाओं को दूर करेक, OW भारत ने होनहार छात्रों को अपने ही देश में पढ़ाई करते हुए सफल ग्लोबल करियर बनाने में मदद कर रही है। अपनी सीट पक्की करने के लिए छात्रों को जल्द से जल्द आवेदन करने की सलाह दी जाती है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

