नशे के खिलाफ चलाए अभियान से जुड़े एक लाख स्टूडेंट्स
नशे के खिलाफ शैक्षणिक संस्थानों में चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम, 27 ग्राम पंचायतों में गठित की गई नशा निवारण समितियां
कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
जिला प्रशासन की ओर से नशे के खिलाफ बच्चों को जागरूक करने के उदेश्य से चलाए गए अभियान के तहत करीब एक लाख विद्यार्थी अभियान से जोड़े गए हैं। नशे के खिलाफ विद्यार्थियों को जागरूक करने को लेकर शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।प्रशासन द्वारा सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश सरकार नशे के विरुद्ध गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। जिला प्रशासन भी नशा तस्करी और अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ मिलकर समन्वित एवं सख्त कार्रवाई कर रहा है।
युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए सरकार, प्रशासन द्वारा बहुआयामी रणनीति के तहत प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। जिला के तहत स्वारघाट में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र की स्थापना की जा रही है। प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों को जल्द उचित कदम उठाते हुए इसे क्रियाशील बनाने के लिए कार्रवाई में तेजी लाने के भी निर्देश दियेे हैं। प्रशासन द्वारा एनडीपीएस अधिनियम के मामलों में संलिप्त पाए गए 9 सरकारी कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की भी की गई है। प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायतों तथा शिक्षण संस्थानों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने पर विशेष बल दिया है जिला प्रशासन की मानें तो जिला में पंचायत स्तर पर 27 नशा निवारण समितियों का भी गठन किया
गया है।
विभिन्न कार्रवाइयों की विस्तृत समीक्षा
उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक का का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान, एसडीएम राज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में जिले में मादक पदार्थों की तस्करीए नशे के दुरुपयोग की रोकथाम, उपचार एवं पुनर्वासए जन जागरूकता तथा विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही विभिन्न कार्रवाइयों की विस्तृत समीक्षा की गई।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

