पद्मश्री डाक्टर पीएल गौतम सम्मानित

By: Jul 7th, 2026 12:01 am

कामधेनु हितकारी मंच नम्होल ने करवाया सम्मान समारोह

स्टाफ रिपोर्टर-जुखाला
कामधेनु हितकारी मंच नम्होल (राजघाट) में पद्मश्री सम्मान से अलंकृत डॉ. पीएल गौतम के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. पीएल गौतम की धर्मपत्नी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. पीएल गौतम द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। संस्था अध्यक्ष नानक चंद एवं संस्थापक सदस्य जगदीश ठाकुर ने मुख्य अतिथि को हिमाचली टोपी एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही डॉ. पीएल गौतम की धर्मपत्नी को संस्था की ओर से निशा देवी एवं रमा देवी द्वारा शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित पद्मश्री हरिमन शर्मा का सम्मान संस्था के कोषाध्यक्ष देवराज शर्मा एवं संस्थापक सदस्य प्रेमलाल ठाकुर द्वारा हिमाचली टोपी एवं शॉल भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष नानक चंद ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। इसके जयनगर से आए दुग्ध उत्पादक राजेश तथा पीपलूघाट से आईं दुग्ध उत्पादक निशा ने संस्था से जुडऩे के अपने अनुभव सांझा किए। उन्होंने बताया कि कामधेनु हितकारी मंच ने ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर पद्मश्री हरिमन शर्मा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में किसानों को आधुनिक कृषि अपनाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा सामूहिक प्रयासों से ग्रामीण विकास को गति देने का संदेश दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App