मिनर्वा माइंड गार्डन में पेरेंट्स डे बना यादगार

By: Jul 6th, 2026 12:02 am

नन्हे कलाकारों ने जमाया रंग, पेरेंट्स डे पर अभिभावकों ने भी जीता दिल

स्टाफ रिपोर्टर – घुमारवीं
मिनर्वा माइंड गार्डन स्मार्ट स्टार्ट स्कूल घुमारवीं में पेरेंट्स डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल, माइंड गार्डन समन्वयक अनु चंदेल तथा आरती चंदेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया, वहीं अभिभावकों ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढक़र भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। प्रथम स्तर के बच्चों ने यू आर माई सनशाइन तथा तोता तालाश गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

वहीं द्वितीय स्तर के विद्यार्थियों ने श्आई वांट टू से थैंक यू प्रस्तुति के माध्यम से अभिभावकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव व्यक्त किया। कार्यक्रम में अभिभावकों के लिए भी मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कपल फैशन शो में राघव एवं रुद्रांश के माता-पिता विजेता रहे। पिताओं की हुक वाले घेरे से गेंद निकालकर डिब्बे में डालने की प्रतियोगिता में वंश के पिता ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि माताओं की गुब्बारा संतुलन प्रतियोगिता में मन्नत की माता विजेता रहीं। विजेताओं को अनु चंदेल एवं आरती चंदेल ने सम्मानित किया।

अभिभावकों का साथ जरूरी

प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय और अभिभावकों की सहभागिता समान रूप से महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वासए रचनात्मकता और सामाजिक मूल्यों का विकास करते हैं तथा विद्यालय और अभिभावकों के बीच आपसी विश्वास को भी मजबूत बनाते हैं। उन्होंने विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय सहयोग के लिए सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App