रेणुकाजी बांध डूब क्षेत्र में मरम्मत कार्यों की दें अनुमति
संगड़ाह ग्रामीण पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, लंबित विकास कार्य पूरे करने की भी उठाई मांग
कार्यालय संवाददाता-नाहन
राष्टीय परियोजना रेणुकाजी बांध की जद में आ रहे ग्राम पंचायत संगड़ाह ग्रामीण के वार्ड नंबर चार और पांच मौजा सियूं ने बांध निर्माण ना होने तक मूलभुत कार्यो के मरम्मत कार्यो को सुचारू रखने की परमिशन दी जाए के लिए मांग उठाई है। ग्राम पंचायत संगड़ाह ग्रामीण का प्रतिनिधिमंड़ल गुरूवार को उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा से मिला। वहीं ग्रामीणों ने उपायुक्त को वार्ड चार और पांच सियूं में मरम्मत कार्यो के लिए अनुमति देने का आग्रह किया। ग्राम पंचायत संगड़ाह ग्रामीण के प्रधान तपेन्द्र सिंह राणा,उपप्रधान ओमप्रकाश,पूर्व उपप्रधान सतपाल तोमर,पूर्व उपप्रधान संगड़ाह रणदीप तोमर,वार्ड सदस्य कमलराज, समाजसेवी रामस्वरूप, हेमचंद उर्फ योगी ठाकुर इत्यादि उपायुक्त को बताया कि,राष्ट्रीय परियोजना रेणुकाजी बांध में संगड़ाह ग्रामीण के गांव खडचिया-चोल, पिपलाउ-सिंयू-काडंवा, कुंटी वार्ड डूब क्षेत्र के तहत हैं।
उन्होने बताया कि यह सही है कि धारा-17-चार के बाद यह गांव भूमि अधिग्रहण के तहत आ चुके हंैं। वहीं यहां पर बांध प्रबंधन मुआवजा भी प्रदान कर चुका है। जिसके बाद मालिकाना हक भी एचपीपीसीएल का हो चुका है। मगर उक्त क्षेत्र व वार्ड में बांध निर्माण होने व डूब क्षेत्र तक जलभराव होने तक ग्रामीण अपनी आजिविका को पूर्व की तरह की गुजर-बसर कर रहे हैं। मगर इस बीच इन गांव की सडक़ों, गलियों, बिजली,पानी, स्कूल भवन, शौचालय इत्यादि कार्य के मरम्मत कार्य भी नही हो रहे हैं। जिससे उक्त भवन जर्जर हालत में पहुंच रहे हैं। संगड़ाह ग्रामीण के तहत दो वार्ड में लगभग 600 के करीब आबादी इस अधिग्रहण की धारा के बाद बंद हुए निर्माण कार्यो से प्रभावित हो रही है। पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर उपायुक्त डूब क्षेत्र कें गांवों अथवा वार्ड में निर्माण ना सही मरम्मत के कार्यो की अनुमति देने की मांग उठाई है। जिसे उपायुक्त ने नियमानुसार पूरा करवाने का आश्वसान प्रतिनिधि मंड़ल को दिया।
संगड़ाह नगर पंचायत से कटे क्षेत्रों में लंबित मसले निपटाएं
उधर ग्राम पंचायत संगड़ाह ग्रामीण ने उपायुक्त सिरमौर को अवगत करवाया कि,संगड़ाह को नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हो चुका है। जिसके बाद संगड़ाह से दो राजस्व गांव सिंयू और लगनू अलग हुए हैं। प्रधान तपेंद्र चौहा ने बताया कि नगर पंचायत के शेष इन क्षेत्रों में पिछले कार्यो जिसमें 14वां वित्तायोग, मनरेगा जैसे कार्य मदे लंबित है का निबटान किया जाए।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

